{"_id":"62bf39ca4ba40040997a1f25","slug":"health-etawah-news-knp705338927","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अभी अल्ट्रासाउंड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अभी अल्ट्रासाउंड नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को फिर मायूसी ही हाथ लगी। लंबे इंतजार के बाद मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौटना पड़ा। अभी मरीजों को नये डॉक्टर की तैनाती तक अल्ट्रासाउंड के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
जिला पुरुष अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला अल्ट्रासाउंड करते हैं। 20 से 30 जून तक 10 दिन की लंबी छुट्टी पर चले से अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गईं थीं। सीएमएस और सीएमओ वैकल्पिक व्यवस्था कराने के लिए पत्र लिखते रहे, लेकिन 11 दिन में कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। रोज आ रहे मरीजों को एक जुलाई का इंतजार था, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। पता चला कि उनका तबादला हो गया है। ऐसे में अब नये रेडियोलॉजिस्ट के न आने तक जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद रहेगी। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि मथुरा से स्थानांतरित होकर रेडियोलॉजिस्ट जल्द ही जिले में ज्वाइन करेंगे।
शुक्रवार को मेवाती टोला से आए सर्वेश कुमार ने बताया पेट में पथरी है। डॉ.वरुण चौधरी को चार दिन पूर्व दिखाने पर अल्ट्रासाउंड कराने को कहा था। तब से रोजाना अस्पताल आ रहे हैं। अब बाहर से ही अल्ट्रासाउंड कराएंगे। गांधीनगर से आए सक्षम मिश्रा ने बताया कि पेट में दर्द रहता है। डॉ. मंगल सिंह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा था। 10 दिन बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका है। अब बाहर से कराने की मजबूरी है। मिश्री टोला के जयवर्धन ने बताया उनके गाल ब्लेडर में पथरी है। 24 जून को डॉ. पीयूष तिवारी ने अल्ट्रासाउंड कराने को लिखा था। डॉक्टर के 30 जून तक न होने की जानकारी के बाद आज आए हैं। फिर भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।