फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

डॉक्टरों की कमी से इलाज में अब और परेशानी

Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
health
इटावा। पहले से डॉक्टरों की कमी की वजह से हो रही मरीजों की परेशानी अब और बढ़ जाएगी। जिले से 10 डॉक्टरों का ताबादला कर दिया गया है। इनके बदले अभी तक एक भी डॉक्टर नहीं मिला है। इसमें जिला अस्पताल के दो फिजीशियन, एक नेत्र विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और पैथालॉजी प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी करने वाले फिजीशियन डॉ. विनोद कुमार शाहू का उन्नाव और फिजीशियन डॉ. विकास का मैनपुरी तबादला हो गया है। इकलौते नेत्र चिकित्सक डॉ. जयदेश का जालौन तबादला कर दिया गया है। ऐसे में अब आंख के मरीजों के लिए दिक्कत होगी। इकलौते रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष और पैथालॉजी प्रभारी डॉ.सुशील कुमार का आगरा तबादला कर दिया गया है। जिला अस्पताल के मरीजों को नये डॉक्टर न मिलने पर अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान रहना पड़ेगा। हालांकि पैथालॉजी में सहायक डॉक्टर होने की वजह से उसका काम कम प्रभावित होगा।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ कार्यालय से संबंद्ध दो डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव का ललितपुर व डॉ. महेश चंद्रा का जालौन स्थानांतरण हुआ है। डॉ. महेश चंद्रा डिप्टी सीएमओ रहते हुए जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उधर, महिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल का बदायूं तबादला किया गया है। इकलौते बेहोशी के डॉ. उमेश का जालौन तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर में तैनात डॉ. अवधेश यादव का फतेहपुर स्थानांतरण हुआ है। इनके जाने से अब सीएचसी पर तीन डॉक्टर रह गए हैं। इस सीएचसी के अंतर्गत आने वाली सिर्फ एक पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती है। रविवार को लगने वाले मेले में भी यही सीएचसी के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती थी। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी प्रमोद यादव, विश्वदीप सिंह और नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. केके सक्सेना का मैनपुरी तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed