{"_id":"69877ec921f3a113940f6d5a","slug":"hapa-naharlagun-express-train-will-now-run-throughout-the-year-etawah-news-c-216-1-etw1005-137426-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन अब पूरे साल चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन अब पूरे साल चलेगी
विज्ञापन
-उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने अस्थायी तौर पर फरवरी तक की थी शुरू
-यात्रियों की भारी मांग के बाद उत्तर रेलवे ने लिया स्थायी संचालन का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए गाड़ी संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस को पूरे साल नियमित रूप से चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन, जो पहले केवल फरवरी माह के अंत तक अस्थायी तौर पर चलाई जानी थी, अब रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद मार्च से आगे भी अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी। इस निर्णय से गुजरात से उत्तर-पूर्व भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से सहूलियत मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ट्रेन के संचालन को विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। शुरुआत में, इस साप्ताहिक एक्सप्रेस को यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को कम करने के उद्देश्य से एक स्पेशल ट्रेन के तौर पर सीमित अवधि के लिए शुरू किया गया था।
इस ट्रेन के नियमित संचालन से स्थानीय व्यापारियों, कामगारों और अन्य यात्रियों को गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों और उत्तर-पूर्व के राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर भी रुकती है, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाती है।
विज्ञापन
जंक्शन पर समय सारणी
डाउन दिशा में, यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर शनिवार को सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, अप दिशा में, यह ट्रेन बुधवार को रात 10 बजकर 33 मिनट पर इटावा जंक्शन पर पहुंचेगी। यह समय सारणी यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करेगी।
वर्जन-- --
यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस के फेरों को विस्तार दिया गया है। अब यह ट्रेन मार्च के बाद भी निरंतर सेवा प्रदान करेगी, जिससे होली और गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी। -शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल।

वर्जन