फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four years imprisonment in fraud case, five thousand rupees fine

धोखाधडी के मामले में चार साल कीसजा, पांच हजाररूपया जुर्माना

Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four years imprisonment in fraud case, five thousand rupees fine
इटावा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष पांडे ने धोखाधड़ी के एक मामले साक्ष्यों के आधार पर एक युवक को दोषी देकर चार साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। युवक ने शिक्षामित्र की नौकरी के लिए फर्जी अंकपत्र लगाया था। मुकदमे की सुनवाई 18 साल चली।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2004 में सहसो थाना क्षेत्र के गांव भिटहरी में शिक्षा मित्र की नियुक्ति होनी थी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे। गांव सदूपुरा निवासी शिव सिंह पुत्र मूल चंद के अलावा अमर सिंह और जय नारायण ने आवेदन किया था। लेकिन शिव सिंह ने अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी लगा दी। आवेदक अमर सिंह व जय नारायण ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अवध नारायण पाठक से की। खंड शिक्षा अधिकारी ने अंकपत्र की जांच कराई जो फर्जी पाया गया। शिव सिंह ने जो अंकपत्र लगाया था वह द्वितीय श्रेणी का था जबकि गजट में उसकी तृतीय श्रेणी थी।
विज्ञापन

अंकपत्र फर्जी पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिव सिंह के खिलाफ सहसो थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना की और आरोप पत्र न्यायालय सुनवाई के लिए प्रेषित कर दिए। मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष पांडे ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शिव सिंह को दोषी पाते हुए उसे चार साल की सजा और पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चार को दो दो साल की सजा
पांच हजार रुपये के अर्थ दंड से भी किया गया दंडित
इटावा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष पांडे ने मारपीट के मामले की सुनवाई करते हुए चार लोगों को दोषी पाते हुए उन्हें दो दो साल की सजा सुनाई। इसके साथ पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। मामला 18 साल पुराना है।
सहायक अभियोजन अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव तुलारामपुर निवासी बलबीर सिंह सात अक्टूबर 2004 को अपने खेतों पर गए थे। उनके ही गांव रामदास , प्रमोद कुमार जनमेद सिंह व सुभाष कुमार उनकेखेत की मेड़ काट रहे थे। जब बलबीर ने मेड़ काटने से मना किया तो इसी बात से नाराज होकर इन लोगों ने बलबीर के साथ मारपीट की। बलबीर को बचाने के लिए उनके पिता और भाई आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

इस संबंध में बलबीर ने जसवंत नगर थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानवीन की और साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र सुनवाई के लिए कोर्ट में प्रेषित कर दी। मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष पांडे ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने राम दास प्रमोद कुमार जनमेद सिंह व सुभाषचंद्र को दोषी करार दिया। दोषीपाए जाने पर कोर्ट ने दो दो सालकी सजा व पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed