फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Flowers showered on Shri Ram Shobha Yatra which started with great pomp

Etawah News: धूमधाम से निकली श्रीराम शोभायात्रा पर बरसे फूल

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Shri Ram Shobha Yatra which started with great pomp
इटावा। शहर में ग्वालियर रोड स्थित टिक्सी मंदिर स्थित गोशाला से गाजे-बाजे के साथ श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। लोग केसरिया ध्वज लेकर शामिल हुए। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। राम रथ पर विराजित राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी गई। कलाकारों ने भक्ति गीतों से माहौल राममय कर दिया। पचराहा पर केसरिया गुब्बारों से सजावट की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र बुलडोजर में बैठे हनुमान और उनकी वानर सेना रही। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के बैनर तले निकली शोभायात्रा में कई सजीव झांकियां शामिल रहीं। सबसे आगे श्री गणेश, शंकर-पार्वती, बाल स्वरूप राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकली। श्री राधा माधव युगल सरकार का डोला श्रद्धाुल कांधे पर रखे थे। सबसे पीछे श्रीराम दरबार की भव्य झांकी शामिल थी।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। जो छैराहा, पचराहा, राजागंज, बलदेव चौराहा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहा होते हुए स्टेशन बजरिया स्थित शिव मंदिर पहुंची। समापन होने के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान अरविंद पोरवाल, डाॅ. एसके भदौरिया, नरेश चंद्र यादव, सुरेश चंद्र यादव ने हलवा, चाय एवं मिठाई वितरित कीं। शोभायात्रा में धर्म प्रचारक मनुपुत्र दास, सदर विधायक सरिता भदौरिया, इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, समाजसेवी राजेंद्र कुमार दीक्षित, शिव महेश दुबे, कृपा नारायण तिवारी, फुरकान अहमद, अनंत अग्रवाल, राम कुमार चौधरी, विरला शाक्य, गुड्डी वाजपेई, रमेश राजपूत, अजय धाकरे, सभासद शरद वाजपेई, राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक, महामंत्री विष्णु नारायण शोरावाल, कोषाध्यक्ष राम मनोहर दीक्षित, महिला संयोजक मनीषा शुक्ला, राजेश वाजपेई, अरविंद पोरवाल, नारायण किशोर वाजपेई आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed