{"_id":"6176f00c1bc3ac6d7363d5ae","slug":"first-priority-to-get-the-city-out-of-jam-etawah-news-knp660358897","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को जाम से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को जाम से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुलिस, एआरटीओ व अन्य संबंधित विभागों के अफसरों के बैठकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करना पहली प्राथमिकता पर होगा। यह बात सोमवार को पुलिस लाइन में नवागत एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
कहा कि सरकार की मंशा पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सबसे नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति को न्याय दिलाना उनका मकसद है। आखिरी पंक्ति के व्यक्ति के लिए भी उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
कहा कि उनका प्रयास होगा कि थाने में ही पीड़ित को न्याय मिल सके। कहा कि सभी पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होंगे, तभी वह भी संतुष्ट होंगे। आईपीएस जय प्रकाश सिंह ने कहा कि धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों का शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मूलरूप से सुल्तानपुर के रहने वाले जय प्रकाश सिंह वर्ष 1992 बैच के पीपीएस हैं। अंडर ट्रेनिंग वह हमीरपुर में तैनात रहे।
इसके बाद बतौर डिप्टी एसपी पीलीभीत, बाराबंकी, जीआरपी इलाहाबाद समेत कई जिलों में तैनात रहे। वर्ष 2013 में पदोन्नति मिलने पर एएसपी बने। वह कानपुर नगर में एसपी ग्रामीण, डीजीपी के सहायक रह चुके हैं।
आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) समेत कई जिलों में एएसपी रहे। वर्ष 2021 में उन्हें वह आईपीएस बने। अभी तक वह एडीएस में तैनात रहे। आईपीएस बनने के बाद उन्हें एसएसपी इटावा के रूप में पहली पोस्टिंग मिली है।
पुलिस अफसरों को कार्यशैली बताई
नवागत एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस लाइन में अधीनस्थ अफसरों व थानेदारों के साथ बैठक की। एसएसपी ने अफसरों को अपनी कार्यशैली से वाकिफ कराया। साथ ही अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।
एसएसपी ने कहा कि बदमाशों, लुटेरों की जगह सलाखों के पीछे है। उन्हें वहीं भेजा जाएगा। इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस अफसर रणनीति बनाकर काम करें कि अपराध रोकने के साथ ही अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
लुटेरों और माफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धनतेरस व दिवाली पर सतर्कता बरती जाए। बाजारों पर पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में गश्त करें, ताकि लूटपाट की घटनाओं को रोका जा सके।
बिना अनुमति के किसी को पटाखा की बिक्री न करने दी जाए। पटाखों का अवैध तरीके से भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी सिटी कपिल देव, सीओ साधुराम, राकेश वशिष्ठ, राजीव प्रताप सिंह, दरवेश कुमार आदि मौजूद थे।