{"_id":"6354421f9692b30e890ab3b1","slug":"fever-patient-increacess-in-persuaa-etawah-news-knp72469966","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसौआ में बुखार ने फैलाए पैर, अब दो लोगों की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसौआ में बुखार ने फैलाए पैर, अब दो लोगों की हो चुकी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का असर नहीं दिख रहा है। तीन हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत परसौआ में रास्ते पर भरे गंदे पानी व गंदगी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुखार पीड़ित गांव निवासी जयवीर सिंह (55) की शुक्रवार को आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 वर्षीया अंजली ने 10 दिन पहले दम तोड़ दिया था।
परसौआ में लगभग हर घर में कोई न कोई सदस्य बीमार है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह से ज्यादातर लोग बुखार ग्रसित हैं। मच्छरों का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई ध्यान नहीं दिया।
राजेश कुमार, पवन कुमार, अनुभव, देवेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, कुशलपाल, दिनेश यादव, बेचे लाल, अशोक कुमार उमेश समेत 100 सौ से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। कई का इटावा व आगरा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। महिलाओं ने बताया डेंगू, मलेरिया की जांच नहीं हुई है।
विज्ञापन
फिर कैंप लगवाएंगे: सीएचसी प्रभारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया लगभग 15 दिन पूर्व गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया गया था। कैंप फिर से लगाया जाएगा।
27 की जांच, एक डेंगू पीड़ित मिला
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगू किट से शनिवार को 27 मरीजों ने जांच कराई। इनमें से एक मरीज में डेंगू मिला। पैथोलॉजी में अब तक 456 लोगों की डेंगू जांच हो चुकी है, इनमें से 66 में डेंगू मिला है।