{"_id":"6266dfab6028c72c8b1cc0d6","slug":"farmers-union-officials-were-held-hostage-in-the-cowshed-etawah-news-knp6932739184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संघ के पदाधिकारियों को गोशाला में बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संघ के पदाधिकारियों को गोशाला में बनाया बंधक
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पर सोमवार को अहेरीपुर गांव की गोशाला पहुंचे भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख और पदाधिकारियों को केयर टेकर ने गोशाला में बंधक बना लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसने ताला खोलकर उन्हें मुक्त किया।
गोशाला में मृत गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अक्षय प्रताप सिंह को मिली थी। इस पर वह अखंड प्रताप अर्यांश, सागर सिंह के साथ गोशाला पहुंच गए। पदाधिकारियों के गोशाला में घुसने की सूचना केयरटेकर ने ग्राम प्रधान को फोन पर दी। इसके उसने गोशाला में बाहर से ताला बंद कर किसान संघ पदाधिकारियों को बंधक बना लिया।
पदाधिकारी करीब आधा घंटे तक बंधक बने रहे। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर केयरटेकर ने ताला खोला। अक्षय ने सीडीओ और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। अक्षय ने अधिकारियों को बताया कि गोशाला में गोवंश की हालत दयनीय है। सरसों का भूसा खिलाया जा रहा है। कई पशु बीमार पड़े हैं। बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी में नहीं है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने भी जानकारी ने इनकार किया है।