फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers are moving away from sunflower, shifting towards maize and mung beans.

Etawah News: मक्का-मूंग की ओर रुझान, सूरजमुखी से दूरी बना रहे किसान

Mon, 20 Apr 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers are moving away from sunflower, shifting towards maize and mung beans.
इटावा। जनपद में इस बार जायद की फसलों को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में जायद फसलों का लक्ष्य लगभग शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। विशेष रूप से मक्का, मूंग और सब्जियों की बुवाई में जिले ने निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया है।
विज्ञापन




कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में मक्का की बुवाई का लक्ष्य 18,185 हेक्टेयर रखा गया था, जिसके सापेक्ष 18,201 हेक्टेयर में बुवाई पूरी हो चुकी है। वहीं, मूंग की फसल ने भी रफ्तार पकड़ी है और 15,000 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 15,054 हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

दलहन फसलों में उर्द की बुवाई भी लक्ष्य (4,500 हेक्टेयर) के मुकाबले 4,502 हेक्टेयर तक पहुंच गई है। रिपोर्ट दर्शाती है कि जिले के किसानों ने नकदी फसलों की ओर भी रुख किया है। सब्जियों की बुवाई लक्ष्य से काफी अधिक यानी 125.56 प्रतिशत रहा है। मूंगफली की खेती में भी पिछले वर्ष की तुलना में सुधार देखा गया है और 13,000 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 12,413 हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








एक ओर जहां मक्का और मूंग के प्रति रुझान है, वहीं सूरजमुखी की खेती इस बार शून्य बनी हुई है। इसके साथ ही हरा चारा अभी लक्ष्य (819 हेक्टेयर) के मुकाबले काफी कम है, जिस पर विभाग की नजर है।













मक्का 18185 18201 100.08



मूंग 15000 15054 100.36



उर्द 4500 4502 100.04



सब्जियां 1455 1827 125.56







जनपद में जायद की फसलों की बुवाई सुचारू रूप से चल रही है। अधिकांश फसलों में हमने लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे वैज्ञानिक विधि से सिंचाई और प्रबंधन करें ताकि बेहतर पैदावार प्राप्त हो सके।



ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed