{"_id":"62bdf15fdd34e20d6c6d4fa8","slug":"farmer-s-body-found-hanging-from-tree-in-forest-etawah-news-knp7051754120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। चार दिन से लापता किसान का शव बिठौली थाना क्षेत्र के डांडा जंगल में फंदे पर लटका मिला। शव को जानवरों ने नोच डाला था। बेटे ने बिजली कर्मियों की अभद्रता से आहत होकर जान देने का आरोप लगाया है।
सहसो थाना क्षेत्र के कुर्छा निवासी किसान कोक सिंह (65) 27 जून को लापता हो गए थे। गुरुवार दोपहर बिठौली थाना क्षेत्र के डांडा जंगल में उनका शव बिलायती बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव को जानवरों ने नोच डाला था।
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने शव की शिनाख्त कर सहसो थानाध्यक्ष तेज सिंह को सूचना दी। किसान के बेटे भूरे सिंह ने बताया कि नलकूप का लगभग छह माह का 15-16 हजार बिल बकाया था। आरोप लगाया कि वसूली के लिए 26 तारीख को घर आए संविदाकर्मियों ने पिता से बदसलूकी की। दो हजार रुपये रिश्वत ली थी। भूरे के अनुसार पिता ने फोन पर जानकारी दी थी। 27 को दोपहर बाद वह घर लौटा तो पिता घर पर नहीं थे। आरोप लगाया कि कार्रवाई के डर और बदसलूकी से क्षुब्ध होकर पिता ने आत्महत्या कर ली है।