{"_id":"6522f3ca7adbe49f1b04f059","slug":"farmer-died-due-to-heart-failure-etawha-news-c-216-1-etw1001-3743-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हृदय गति रुकने से हुई थी किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हृदय गति रुकने से हुई थी किसान की मौत
Sun, 08 Oct 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। इकनौर गांव में दो दिन पहले किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र के इकनौर गांव में गुरुवार रात खेतों पर फसल की रखवाली करने गए किसान रामस्वरूप (57) का शव खेत पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। गुरुवार शाम को वह बटाई के खेत पर खड़ी बाजरा की फसल की गोवंशों से रखवाली करने गए थे। आसपास के रखवाली कर रहे किसानों के रामस्वरूप को आवाज लगाने पर कोई जवाब न मिलने पर खोजना शुरू किया था। करीब दस बजे रात में रामस्वरूप का शव बगल के खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। शव पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं था। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट के अनुसार किसान रामस्वरूप की मौत एक हृदय गति रुकने से हुई है।