फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,well,thrown,the dead body,strangling teenager

युवक की गला घोंट कर हत्या कर शव कुएं में फेंका

Sun, 13 Jun 2021 09:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
etawah news,well,thrown,the dead body,strangling teenager
जसवंतनगर। कस्बे में एक किशोर की गला घोंटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। युवक बैट्री चालित रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

रविवार को उसका शव नगला राठौर के बाहर कुएं में मिला है। उसका बैट्री चालित रिक्शा निलाई गांव के बाहर एक तालाब में मिला है। घटना से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात की।
रविवार सुबह ग्राम निलोई से नगला राठौर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब में कुछ लोगों ने एक बैटरी रिक्शा पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा को जेसीबी के जरिये पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

रिक्शे में बैटरी नहीं थी। रिक्शा तालाब में मिलने की जानकारी होने पर लोहामंडी मोहल्ले के अजय कुमार बाथम पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अपने कुश (16) को शनिवार की रात से ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बेटा बैट्री चालित रिक्शा चलाता था। उन्होंने तालाब से निकाले गए रिक्शे की पहचान की। इधर पुलिस की तलाश में तालाब से लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित एक भट्टे में ईंट पथाई वाले स्थान पर कुश की चप्पलें मिलीं।
थोड़ी दूरी पर एक निष्प्रयोज्य कुएं में खोजबीन के दौरान कुश का शव बरामद हुआ। शव निकलते ही उसके परिवारी जनों ने उसे पहचान लिया। किशोर के गले में एक अंगोछा कसा हुआ था। संभावना है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया।
इधर कुएं से शव मिलनेे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिन्हें इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम, उप निरीक्षक नितेंद्र वशिष्ठ सहित पुलिस बल ने नियंत्रित किया।
घटना की सूचना पर एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।
तीन भाइयों में छोटा था कुश
नगर के लोहामंडी मोहल्ला निवासी कुश तीन भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन भी है। पिता बाजार में दुकानों पर पल्लेदारी का काम करते हैं। उसकी मां घरों में खाना बनाने का काम करती है।
पल्लेदारी के काम से फ्री होने पर अजय कुमार बाथम और उसका बड़ा पुत्र रिंकू रिक्शा चलाते हैं। पिता ने बताया कि बीती शाम कुश अपने बड़े भाई को दवा दिलाने के लिए लुधपुरा के एक चिकित्सक के यहां गया था।

जहां से किसी सवारी को लेकर चला गया था। काफी खोजबीन के बाद सुबह उसका शव नगला राठौर स्थित कुएं से बरामद हुआ। परिजनों की ओर से किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed