फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Three arrested for raping real sisters

दो सगी बहनों से दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Three arrested for raping real sisters
फोटो संख्या 10- पुलिस गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : ETAWAH
सैफई। पुलिस ने दो सगी बहनों से दुष्कर्म करने वाले तीन युवकों को शनिवार देर रात गींजा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दो आरोपी एंबुलेंस चालक व एक शातिर अपराधी है। तीनों आरोपी दो सगी बहनों को लिफ्ट देने बहाने रेलवे अंडरपास के पास बनी दुकान में लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस गींजा रेलवे अंडरपास के पास पहुंची, तो एक दुकान के अंदर से महिला के रोने आवाज आ रही थी। पुलिस को देखकर तीन लोग मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

दुकान में मौजूद दो सगी बहनों से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वह दोनों सगी बहनें है और मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली है। छोटी बहन का पति से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए वह अपनी बड़ी बहन के साथ शुक्रवार को महिला थाना इटावा में शिकायत करने आई थी। जहां पर पति के साथ समझौता हो गया था। इसके बाद वह दोनों टेंपो से शाम करीब छह बजे सैफई पहुंची।
जहां सैफई से मैनपुरी जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहीं थी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक आया और खुद को करहल निवासी हरकेश यादव बताकर उन्हें छोड़ने की बात कहने लगा।
दोनों बहनें उसके झांसे में आ गई। युवक ने दोनों से खाना पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। विरोध करने पर युवक ने छोटी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अफने साथीअश्वनी को बुला लिया।
चारों ने खाना खाया। आरोप है कि इन लोगों ने शराब पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर गाली-गलौज की और बाइक से गींजा रेलवे अंडरपास के नीचे ले गए। यहां एक दुकान में बने कमरे में साहिल नाम के दोस्त को भी बुला लिया।
बड़ी बहन को थप्पड़ मारकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद हरकेश छोटी को छत पर ले गया, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि सिगरेट से पैरों को भी जलाया।

पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर तीनों भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तीनों की तलाश शुरू की। शनिवार देर रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों के नाम झींगुपुर गांव निवासी हरिकेश, सैफई के चौबेपुर गांव निवासी अश्वनी व साहिल हैं। अश्वनी व साहिल प्राइवेट एंबुलेंस चालक है। जबकि मुख्य आरोपी हरकेश यादव हत्या के प्रयास के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed