फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Praspa student assembly took out procession

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Praspa student assembly took out procession
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छात्र सभा ने सोमवार को महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम श्रुति सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश में किसान, मजदूर व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग परेशान हैं। आवारा पशु खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान परेशान है।
विज्ञापन

छात्र सभा के जिलाध्यक्ष बीपी यादव व गुलशन यादव के नेतृत्व में कस्बा चौपला से कार्यकर्ता पैदल व वाहनों का काफिला लेकर निकले। इटावा नई मंडी से पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के चलते गरीब व मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। डीजल व पेट्रोल, रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी से लोग त्रस्त हैं।

सरकार के वायदे के अनुसार किसानों को अभी तक फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया। फसलों का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल रहा है। साथ ही यह मांग भी की कि लॉकडाउन में स्कूलों की फीस, बिजली का बिल माफ किया जाए।
इस दौरान सुनील यादव, अनवार हुसैन, कृष्ण मुरारी, अभिषेक यादव, हनी यादव, अवनीश, ध्रुव, विकास बाबू व अंशुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed