फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पुलिस बताती रही नोकझोक, ग्रामीणों को खेत से मिले कारतूस के खोखे

Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
etawah news
बकेवर(इटावा)। जमीन कब्जाने के दौरान भरथना विधायक के बेटों पर लगे फायरिंग करने के आरोप को पुलिस ने केवल नोकझोंक बताया है। वहीं, रविवार को पीड़ित और गांव के कुछ अन्य लोगों ने घटनास्थल से मिले दो खोखे पुलिस को सौंपे। पुलिस ने अभी तक किसी पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

ग्राम धौरखा के पास शनिवार को विधायक सावित्री कठेरियां के बेटे व देवर पर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया गया था। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि ग्राम परशुपुरा के पास जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद है। वहां पर तीन भाइयों की छह बीगा जमीन है। उनमें से एक भाई के लड़कों ने अपनी जमीन का हिस्सा विधायक सावित्री कठेरिया के बेटे महेंद्र कुमार को बेच दिया था। जानकारी हुई कि महेंद्र कुमार शनिवार को उस हिस्से पर अपना कब्जा लेने पहुंचे थे। आरोप है कि महेंद्र कुमार जमीन में अपना आगे का हिस्सा लेना चाह रहे थे, इसमें दोनों पक्ष एकत्रित हो गए थे। सूचना पर चौकी प्रभारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग वहां से चले गए थे। फायरिंग और मारपीट नहीं हुई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को कब्जा न करने की हिदायत दी थी। कहा कि उपजिलाधिकारी व राजस्व विभाग से मामले का निपटारा करकर कब्जा की कार्रवाई करें। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामला कोर्ट में भी चल रहा है, अभी तक उसके कागज नहीं देखे गए हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को दो खोखे सौंपे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह नेे बताया कि खेत में खोखे मिलने की सूचना ग्रामीणों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर खोखे का मिलान कराया जाएगा। दोनों पक्षों में मामूली नोकझोंक हुई थी। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि बकेवर के परशुपुरा गांव निवासी लज्जाराम, हिमांशु व सोनू को विधायक के बेटे व देवर ने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया था और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed