फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Enlightened class will stand with BJP: Subrata Pathak

प्रबुद्ध वर्ग 2022 में भी भाजपा के साथ खड़ा होगा: सुब्रत पाठक

Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Enlightened class will stand with BJP: Subrata Pathak
फोटो संख्या 35: भाजपा कार्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश महामंत्री व सांसद सुब्रत पा - फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपर पावर बनाना चाहते हैं। वह समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में आए बदलाव को लोग महसूस कर रहे हैं। प्रदेश को न सिर्फ अपराधियों से मुक्त किया बल्कि उनकी अवैध सम्पतियों को भी जब्त किया गया।
यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने और कोरोना काल में 80 करोड़ देशवासियों को निशुल्क खाद्यान्न और सभी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा देश के भ्रष्टाचारियों ने देश में महल बना लिए चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी परिवार, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने कोई मकान कोठी नहीं बनाई। हमने गांव में गरीब का घर व शौचालय बनाया है।
हमारी सरकारों में गरीबों का उत्थान हुआ है। भले लोगों को समाज में आगे आना ही चाहिए। इतिहास में भी प्रबुद्ध वर्ग सामने आया था और समाज को बचाया था।
हमारे समाज को अंग्रेजों व मुगलों के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी प्रदेश को जाति में बांट रही है। हम सत्ता समाज को जोड़ने के लिए लाना चाहते हैं, लेकिन अन्य पार्टियां समाज को तोड़ने का काम करना चाहती हैं।

मुख्य अतिथि ने प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके किया।
ये लोग उपस्थित रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, कार्यक्रम समन्वयक देव प्रताप भदौरिया, जिला संयोजक श्री भगवान पोरवाल, विधानसभा सह-संयोजक सुमेध अवस्थी, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, जिला मंत्री डा. ज्योति वर्मा, जिला मंत्री रजत चौधरी, राहुल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, अनुग्रह सेंगर, सुशान्त दीक्षित, राजेंद्र राजपूत,नरेंद्र उपाध्याय, मीनाक्षी पांडेय, अनामिका पांडेय, विनीता गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य के अलावा शिक्षक, वकील, डॉक्टर एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. राजीव लोचन शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed