{"_id":"5e73bc4f8ebc3e78ab70a424","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5513620180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन चलाने पर दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहन चलाने पर दरोगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना में तैनात दरोगा राकेश पटेल को एसएसपी ने निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध किया है। दरोगा पर चोरी की कार व बाइक को इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने औरैया जिले के चिरहूली कुल्हपुर निवासी विपिन पुत्र राममिलन की निशानदेही पर बगैर नंबर चोरी की कार और मोटरसाइकिल बरामद की थी। सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि फ्रेंड्स कालोनी थाना में तैनात उप निरीक्षक राकेश पटेल ने इन वाहनों का प्रयोग किया।
मामले की जांच सीओ सिटी वैभव पांडेय को दी। 19 मार्च को सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट में दरोगा राकेश पटेल पर लगे आरोप की पुष्टि होने पर निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध किया है। निलंबन अवधि में दरोगा को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।