फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

Fri, 20 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
हेड कांस्टेबल मोहम्मद राकिब का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के लुहिया पुल पर बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक सवार युवक की ऑल्टो कार से टक्कर हुई। बाइक उछलकर हेड कांस्टेबल को लगी। हेड कांस्टेबल गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के वाही गांव निवासी हेड कांस्टेबल मोहम्मद राकिब (50) बसरेहर थाना क्षेत्र की 112 नंबर पीआरबी कार में तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह पीआरबी गाड़ी के साथ निर्धारित ड्यूटी के तहत थाना क्षेत्र के लुहिया पुल के पास खड़े थे। मोहम्मद राकिब गाड़ी के पास खड़े हुए थे। टीम के दो अन्य लोग गाड़ी में मौजूद थे।
विज्ञापन

तभी बगैर हेलमेट लगाए एक बाइक सवार युवक इटावा की ओर आया। ओवरटेक करते वक्त उसकी बाइक एक कार से टच हुई। बाइक का संतुलन बिगड़ा और सामने से आई आल्टो कार से टकरा गई। इस टक्कर में मैनपुरी जिले के करहल निवासी मोहित नीचे गिर गया और उसकी बाइक उछल कर हेड कांस्टेबल मोहम्मद राकिब के पैरों से जाकर टकराई। वह जमीन पर गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरबी टीम घायल हेड कांस्टेबल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन अस्पताल के डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर एसएसपी आकाश तोमर जिला अस्पताल गए। घटना की मालूमात की। बसरेहर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बाइक सवार युवक मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसके हल्की खरोचें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed