फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

कार सवार पुलिस से भिड़े, वर्दी फाड़ी

Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
कस्वा के मोहल्ला मोतीगंज स्थित पाली बम्बा के समीप सहित घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व मोहल्लेवासी। घ? - फोटो : ETAWHA
भरथना (इटावा)। पाली बंबा के पास बुधवार रात दो कारों में सवार लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया और सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागे। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुराना भरथना निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार लोग उसके साथ मारपीट कर भाग रहे हैं। दरोगा सजीव कुमार, सिपाही योगेंद्र सिंह और दो सिपाहियों ने दो कारों को पाली बंबा के पास रोक लिया। दो कारों में नौ लोग सवार थे। इन लोगों ने कार से उतरते ही पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाही योगेंद्र की वर्दी फट गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो कार सवार भागे। पुलिस ने लोगों के सहयोग से तीन लोगों को दबोच लिया। कुछ देर में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि अवनीश कुमार की तहरीर पर विमलेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र मुकेश कुमार, पवन कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, आलोक पुत्र महाराज सिंह, धोवा पुत्र विजय सिंह, संजीव कुमार पुत्र हुकुम सिंह, नगला चुन्नी की मडै़या निवासी पुष्पेंद्र पुत्र महाराज सिंह, थाना दिबियापुर के हरीसिंह की मडै़या निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मोहर सिंह और नगरा बरुआ निवासी रामचंद्र पुत्र सूबेदार के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विमलेश, विश्वनाथ और अवनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल ने पुलिस पार्टी पर हमला होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed