फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

एमटेक और बीटेक बहनें मास्क बनाकर बांट रहीं

Thu, 16 Apr 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के बीच इटावा के डीएफओ राजेश वर्मा की इंजीनियर बेटियाें ने मास्क बनाकर लोगों को बांटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद वन विभाग कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने दो दर्जन के आसपास लोगों को जिला प्रभागीय वन अधिकारी राजेश वर्मा, उनकी एमटेक बेटी कुमारी दीपशिखा, बीटेक कुमारी प्रभाहिनी ने सफेद कपड़ों के मास्क बांटें। ये मास्क दोनों बहनों ने घरों में बनाए हैं।

डीएफओ राजेश वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच में दोनों बेटियां घर पहुंची हुई हैं। बताया कि उन्होंने खुद दोनों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने घर पर सिलाई मशीन के जरिए सफेद कपड़े से मास्क बनाना शुरू किया। दीपशिखा का कहना है कि असल में कोविड 19 एक ऐसा वायरस है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। ऐसे में सिर्फ बचाव ही किया जा सकता है। इसमें मास्क की भूमिका अहम है। प्रभाहिनी का कहना है कि हर जरूरतमंद को मास्क दिए जाए यह उनका इरादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed