फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

विदेश से आए लोग जांच कराएं वरना दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। विदेशों से लौटे लोग जिला अस्पताल में बनाए गए कंट्रोल रूम, जिलाधिकारी, एसएसपी और अपने क्षेत्र के एसडीएम को सूचना देकर अपनी जांच जरूर करा लें। जांच न कराने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विदेश से आए लोगों और संदिग्धों की सूचना देने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों व चौकीदारों को दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच होना बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा वह व्यक्ति भी अपनी जांच जरूर कराएं जो देश के किसी शहर में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हों या उनके परिवार को कोई व्यक्ति संक्रमित हों। अगर विदेश से लौटे और संक्रमित के संपर्क में आए लोग खुद को छुपाते हैं तो वह सबसे पहले अपने परिवार को ही जोखिम में डालेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में जो लोग पिछले 10 दिन में दुनिया के किसी भी देश से लौटे हैं, उनकी जांच जरूरी है। ऐसे लोगों की जानकारी देने के लिए ग्राम प्रधानों व चौकीदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर प्रधान और चौकीदार जानकारी होने के बावजूद सूचना नहीं देंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से डरें नहीं, बचाव करें। बचाव और समझदारी से कोरोना को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed