फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

जयपुर से लौटी महिला कोरोना संदिग्ध

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। जयपुर में शादी समारोह से लौटी शहर की महिला कोरोना संदिग्ध पाई गई है। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और पति व दो बच्चों को मत्स्य महाविद्यालय में क्वारटेन वार्ड में रखा गया है। महिला को जुकाम की शिकायत है। शनिवार को उसका खून का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनएस तोमन ने बताया कि शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला पति और दो बच्चों के साथ जयपुर शादी समारोह में गई थी। शनिवार शाम को परिवार जयपुर से लौटा। महिला को जुकाम की शिकायत है। उसने जिला अस्पताल को फोन पर अपनी व परिवार की जांच कराने की बात कही। इस पर डॉ. अमरनाथ तिवारी की अगुवाई में बनी टीम महिला के घर पहुंची और दंपति व बच्चों की जांच की। एंबुलेंस से चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड रखा गया है। पति व बच्चों को मत्स्य महाविद्यालय में बनाए गए क्वारटेन वार्ड में रखा गया है। शनिवार को उनके खून का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed