{"_id":"5e73b85b8ebc3e76d4526ec4","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp5513580160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील अपने बस्तों पर भीड़भाड़ न जुटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील अपने बस्तों पर भीड़भाड़ न जुटाएं
विज्ञापन
इटावा। डीबीए कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस से बचाव पर विचार विमर्श हुआ। निर्णय हुआ कि साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जाए। अधिवक्ताओं से आग्रह किया गया कि वह अपने बस्तों पर ज्यादा लोगों को एकत्रित न होने दें।
डीबीए अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह गौर व महामंत्री साकेत शुक्ला ने बताया कि किसी भी वादकारी को 31 मार्च तक कोर्ट आने की जरूरत नहीं है। सभी न्यायालयों में सामान्य तारीख लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है कि 31 मार्च के बाद सभी न्यायालयों में डीबीए से जारी वकालतनामा ही लगाया जाएगा। इसकी कीमत 250 रुपये निर्धारित है। स्टांप विक्रेता भी डीबीए से जारी वकालतनामा ही बेचेंगे। उनसे अपील की गई कि वह कोई अन्य वकालतनामा न रखें। इस बैठक में देवेंद्र सिंह कुशवाहा, रज्जन सिंह गौर, ज्ञानेंद्र दुबे, महेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्रपाल सिंह यादव, अरुण कुमार गौतम, अवधेश चतुर्वेदी, कृष्ण प्रताप भदौरिया, राहुल तिवारी, नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह चौहान, विनोद बिहारी कश्यप, अरविंद चौहान, सुबोध त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव, मोहसिन अली, कार्यालय प्रभारी तुलाराम राजपूत आदि मौजूद रहे।