फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Block chief will be elected unopposed in three blocks, will compete in five

तीन ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनेंगे, पाचं में होगा मुकाबला

Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Block chief will be elected unopposed in three blocks, will compete in five
टावा। जिले में 8 ब्लाकों में से तीन में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने तय हैं। अब सिर्फ पांच ब्लाकों में 10 जुलाई को मतदान होगा। बृहस्पतिवार को पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे।
विज्ञापन

जिसमें जसवंतनगर से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया। 20 नामांकन जांच में वैध पाए गए। जबकि सैफई में सपा, ताखा और जसवंतनगर में प्रसपा की जीत पक्की है। निर्विरोध निर्वाचन की सिर्फ घोषणा बाकी है।
विज्ञापन

मृदुला यादव दूसरी बार बनेंगी सैफई ब्लाक प्रमुख
सैफई। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की समधन मृदुला यादव का सैफई की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय है। अधिकारिक घोषणा 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई ब्लाक प्रमुख पद के लिए एक मात्र मृदुला यादव ने नामांकन किया है। नामांकन के समय उनके बेटे पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, बहू राजलक्ष्मी, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे ।
मृदुला वर्ष 2015 मे सैफई की पहली बार ब्लाक प्रमुख बनीं थीं। करीब ढाई दशक से समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के कब्जे वाली सैफई ब्लाक प्रमुख पद के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने अपना कोई भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नही दिखा सकी।
इटावा जिले में सैफई को ब्लाक का दर्जा 1995 में मिला था। इसके बाद सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्व.रतन सिंह के बेटे स्व.रणवीर सिंह इस सीट पर काबिज हुए। यह सीट लगातार पच्चीस वर्षों से सैफई परिवार के पास रही है।
ताखा से प्रसपा की प्रीती यादव होगी निर्विरोध प्रमुख
ताखा। ताखा ब्लाक प्रमुख के पद पर भी इस बार निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। यहां से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता ध्रुव यादव की पत्नी प्रीती यादव ने एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल किया।
सिर्फ एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद प्रीती यादव का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। ध्रुव यादव को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। यहां से समाजवादी पार्टी ने शशिप्रभा को प्रत्याशी बनाया था लेकिन बुधवार को नामांकन का समय समाप्त होने तक वे नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंची।
जसवंतनगर में भाजपा का पर्चा खारिज
जसवंतनगर। पिछले वर्षों में जसवंतनगर में निर्विरोध चुनाव होता रहा है। इस बार भी बार निर्विरोध चुनाव के आसार बन गए है। अब प्रसपा के उम्मीदवार के रूप में सास-बहू चुनाव मैदान में है। इनमें से कोई एक नामांकन शुक्रवार को वापस हो जाएगा।
यहां दो दशक से भी अधिक समय से प्रसपा नेता डा.ब्रजेश यादव के परिवार में ही ब्लाक प्रमुख रहा है। इस बार सपा ने यहां उम्मीदवार नहीं उतरा था। भाजपा प्रत्याशी अंचिता धाकरे के नामांकन में अनुमोदक रामौतार के हस्ताक्षर बने थे।
रामौतार स्वयं ही नामांकन कक्ष में जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा आया। उसने भाजपा प्रत्याशी के अनुमोदक होने से इंकार कर दिया। अनुमोदक के इंकार करने पर उनका पर्चा खारिज कर दिया गया।

इससे पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव की मां संतोष यादव तथा अनुज मोंटी यादव की पत्नी अंजली यादव ने यहां नामांकन पत्र दाखिल किए है। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो जाने के बाद अब यहां प्रसपा की ओर से सास-बहू चुुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed