फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

कार की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
etawah news accident
सीतादेवी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। बाइस ख्वाजा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसके दो भतीजे घायल हो गए। दोनों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार समेत उसके चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कामेत गांव निवासी सीता देवी गुरुवार सुबह पांच बजे भतीजे प्रदीप (18) व विशाल के साथ बाइक पर बैठकर इटावा किसी रिश्तेदार के यहां आ रही थी। बाइक चला रहा प्रदीप जब बाइस ख्वाजा मार्ग पर भदावरी बकरी फार्म के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोर से लगी कि तीनों बाइक सवार जमीन पर आ गिरे। कार सीतादेवी को कुचलते हुए निकल गई। इस टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सिविल लाइन थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और कार समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सीतादेवी को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप व विशाल को उनकी नाजुक हालत के चलते सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि कार समेत चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सीता के पति प्रमोद ने बताया कि वह खुद का ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार पु़ित्रयां कशिश, पायल, गुड्डी व भूरी हैं। घायल भतीजे उसके बडे़ भाई उल्फत सिंह के बेटे हैं। गुरुवार सुबह वह दोनों उसकी पत्नी के साथ इटावा अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। घायल प्रमोद की भी शादी हो चुकी है। उसके भी दो पुत्र हैं। जबकि विशाल कक्षा 11 का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed