{"_id":"5edbbfa38ebc3e90ab20c1db","slug":"etawah-emergency-services-started-in-saifai-medical-university-etawha-news-knp564075986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई पीजीआई में ई-ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई पीजीआई में ई-ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू
विज्ञापन
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं शनिवार से शुरू कर दी गई हैं।
साथ ही सुपर स्पेशयलिटी के आठ विभागों में भी ईओपीडी(टेलीमेडिसिन) सेवा शुरू की गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में ईओपीडी के साथ ही ट्रामा, इमरजेंसी सेवाएं शनिवार से शुरू हुईं। बताया कि ई ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सेवा के लिए अस्पतालों में बुलाया जाएगा।
अस्पताल में बुलाने से पूर्व कई जरूरी सावधानियां बरती जाएंगी। मरीज व उसके तीमारदार की कोविड जांच निगेटिव होना जरूरी है।
इसके लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला या राजकीय चिकित्सालय से जांच कराकर आ सकते हैं। रिपोर्ट के बाद फोन पर ही मरीज को समय दिया जाएगा।
ईओपीडी(टेलीमेडिसिन) सेवा 11 विभागों में दी जा रही थी। यह सेवा रोजाना सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से चार बजे तक संचालित की जा रही है।
मरीज विभागवार नंबरों के व्हाट्सएप पर सुबह आठ बजे 11 बजे तक निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद 11 बजे से डॉक्टर मरीज से फोन पर बात कर परामर्श देंगे।