{"_id":"60b280da8ebc3e1f59430982","slug":"english-desi-and-beer-shops-were-checked-etawha-news-knp6311278129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी , देसी व बीयर की दुकानें चेक की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी , देसी व बीयर की दुकानें चेक की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अलीगढ़ में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत के बाद शनिवार को जिले की शराब और बीयर की दुकानों की जांच की गई। एसडीएम और सीओ ने शराब दुकानों पर स्टॉक व स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के मुताबिक एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने नगर क्षेत्र के जवाहर रोड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। सीओे विजय सिंह व तहसीलदार हरिश्चंद्र ने मोतीगंज स्थित अंग्रेजी शराब व पुराना भरथना स्थित देशी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान बोतलों की शील, होलोग्राम व स्टॉक रजिस्टर व अन्य प्रपत्रों देखते गए।
सीओ ने बताया कि शराब की दुकानों का लाइसेंस व सेल्समैन का सत्यापन भी किया गया है। बकेबर व ऊसराहार क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों की जांच की गई।
महेवा संवाद के मुताबिक चौकी प्रभारी महेवा विष्णुकांत तिवारी ने टीम के साथ महेवा ,बहेड़ा ,सराय नरोत्तम के देशी व अंग्रेजी शराब ठेकों की चेकिंग की। पुलिस टीम ने शराब के नमूने भी लिए।
विज्ञापन
जसवंत नगर संवाद के मुताबिक एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या की अगुवाई में शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने कस्बा में चार शराब की दुकानों जांच की । हाईवे चौराहे पर अंग्रेजी, देसी व बीयर की दुकानों को चेक किया गया। आबकारी टीम ने स्टॉक चेक किया। शराब की बोतलों की ब्रांड उनके कागजातों से मिलान किया गया। इस दौरान शराब की दुकानों पर कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
सैफई संवाद के मुताबिक क्षेत्र में एसडीएम हेम सिंह सीओ राकेश वशिष्ठ ने थाना प्रभारी नवरत्न गौतम, आबकारी निरीक्षक विमलेश यादव व संजय उपाध्याय के साथ अंग्रेजी, देसी व बीयर की दुकानों को चेक किया। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने आबकारी टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों की चेकिंग की। कुछ दुकानों से शक के आधार पर शराब की सैंपल भी लिए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी कमल शुक्ला ने बताया विभाग अवैध, नकली और कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए लगातार जांच की जा रही है। अलीगढ़ की घटना के बाद चलाए गए अभियान में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों में देखा गया कि अधिकृत शराब ही बिक रही है या नहीं। शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम भी चेक किए गए।