{"_id":"5ddbce398ebc3e54881369ee","slug":"emphasis-on-recovery-of-outstanding-bills-etawha-news-knp5279960149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुख्य अभियंता विद्युत ने अधिकारियों के कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुख्य अभियंता विद्युत ने अधिकारियों के कसे पेच
विज्ञापन
फोटो संख्या: 16: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बैठक करते मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद
- फोटो : ETAWHA
मुख्य अभियंता विद्युत ने स्टेशन रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बकाया बिजली के बिल की वसूली पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि चल रहे प्रदर्शन को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात चल रही है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली के बकाया को लेकर अभियान चलाए जाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन इस अभियान के तहत कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरते। लापरवाही पूर्ण कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना लागू की गई है। इसमें पहली बार ऐसा हुआ है कि 400 किलोवाट को शामिल किया गया है।
इसमें शहरीय क्षेत्र में 12 किस्त जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 24 किस्तों में बिल की अदायगी की जा सकती है। जिसको लेकर लगातार शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना 31 दिसम्बर तक चालू रहेगी।
बिजली चोरी रोकने के मामले को लेकर दक्षिणांचल विद्युत निगम ने इकदिल में एक थाना खोला गया। इसमें पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता राहुल बाबू ने बताया कि उसमें एक थाना प्रभारी, दो एसआई समेत आठ सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। बताया गया कि बिजली चोरी के मामले अब तक संबधित थानों में दर्ज किए जाते थे।
अब बिजली चोरी करने के मामले इसी थाने में दर्ज किए जाएंगे। इसी थाने में तैनात एसआई मामलों की विवेचना भी करेंगे। हालांकि अभी तक इस थाने में मुकदमा लिखना शुरू नहीं किया गया है। कुछ दिनों के बाद इस थाने में ही मुकदमा दर्ज किए जाएंगे। थाने में कंप्यूटर व अन्य आवश्यक चीजों की पूर्ति कर दी गई है।
अधीशासी अभियंता राहुल बाबू ने बताया कि बिजली भुगतान को लेकर स्वैप मशीन दी गई हैं। शहरीय क्षेत्र में नौ मशीनें आ चुकीं है। सभी जेई को ये मशीनें दी जा रही हैं। कोई व्यक्ति बिल का भुगतान करने के लिए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहता है तो वह इससे भुगतान कर सकता है।