{"_id":"6abff23c271a8d7ee507955e","slug":"early-sown-paddy-starts-arriving-in-mandis-28-day-wait-for-government-procurement-etawah-news-c-216-1-etw1004-150712-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मंडियों में पहुंचने लगा अगैती धान, सरकारी खरीद के लिए 28 दिन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मंडियों में पहुंचने लगा अगैती धान, सरकारी खरीद के लिए 28 दिन का इंतजार
Fri, 02 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10::शहर की नवीन मंडी में आढ़तों पर होती धान की तौल। संवाद
इटावा। नवीन मंडी के साथ भरथना और जसवंतनगर मंडियों में अगैती बासमती धान की आवक शुरू हो गई है। इस समय तीनों मंडियों में लगभग 20 हजार पैकेट धान (प्रति पैकेट 50 किलो) की आवक है। फिलहाल 1509 और 1692 किस्म का धान मंडियों में पहुंच रहा है। किसानों को इसकी कीमत 3600 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है। वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को अभी करीब 28 दिन और इंतजार करना होगा। जिले में एक नवंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद के लिए जिले में 29 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से 28 फरवरी तक खरीद की जाएगी। विभाग ने खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी केंद्रों पर बासमती धान की खरीद नहीं की जाती है। इन केंद्रों पर मोटे धान की खरीद की जाती है।
जिले में अधिकांश क्षेत्रफल में बासमती यानी पतले धान की खेती होती है। जिले में इस बार करीब 66 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। अच्छी बारिश होने से फसल बेहतर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले वर्ष भी जिले में 29 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- --
पंजीकरण शुरू, घर बैठे करा सकते हैं किसान
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान विभागीय पोर्टल पर स्वयं घर बैठे या जन सुविधा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए पहले आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। किसानों को अपनी भूमि और बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
-- -- --
एमएसपी में 72 रुपये का इजाफा
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानचंद्र वर्मा ने बताया कि सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।