{"_id":"5e00b1e78ebc3e878f25c13c","slug":"dirt-on-the-road-no-sweeper-comes-etawha-news-knp5338661118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम नरिया में सड़क पर गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम नरिया में सड़क पर गंदगी
विज्ञापन
फोटो संख्या 02- जसवंतनगर के नगला ग्राम नरिया में सड़क पर गंदगी
- फोटो : ETAWHA
क्षेत्र के ग्राम नगला नरिया की सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरे गांव में गंदगी व कीचड़ और चोक नालियों का पानी रोड पर बहने से लोगों को खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। वहीं सफाई कर्मी सफाई के लिए गांव मेें नहीं आता। ग्राम प्रधान इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
शासन की प्राथमिकता है कि गांवों की गलियां पूरी तरह स्वच्छ रहें । इसी की प्राथमिकता के तहत गांवों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। तमाम शिकायतों के बाबजूद गांव में सफाई कर्मी काम नहीं कर रहा है। गंदगी में लोग जीवन यापन कर रहे हैं। गलियों में जलभराव की समस्या है। लोगों ने कहा हर स्तर पर शिकायत की, लेकिन किसी ने भी समस्या से निजात नहीं दिलाई। इस कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
मुख्य मार्गों में जगह-जगह गंदगी है। ग्रामीण तूफान सिंह, भगवती प्रसाद, दर्शन सिंह, जिलेदार, सुखबीर सिंह, तोताराम, गिरीश, जसराम सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत की जा चुकी है। मगर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से हम सब ग्रामीणों को बहुत बड़ी दिक्तत का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
ग्राम नगला नरिया फतेह सिंह का कहना है गांव की गलियों में गंदगी फैली हुई है। जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की कि इस समस्या का जल्द ही निराकरण कराएं।।
ग्राम निवासी नजर सिंह का कहना है गांव में घर के सामने गंदगी के चलते घर से निकलने को भी परेशान तथा बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हो रही है। यह जलभराव की समस्या भीषण होती चली जा रही है।
अखिलेश का कहना है कि भीषण ठंड में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। उनकी बीमार पड़ने की आशंका है। चारों तरफ बदबू फैली हुई है।
ग्राम प्रधान नगला नरिया कोमल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन पर बने तालाब पर अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते पानी निकलने की जगह नहीं है। इससे यह परेशानी बनी हुई है ।