फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   diesel engine blast, one dead

डीजल इंजन फटा, युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 25 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
diesel engine blast, one dead
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तानपुर में गुरुवार की सुबह डीजल इंजन के अचानक फटने से उसकी चपेट में आए युवक की मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव किल्ली सुल्तानपुर निवासी अतर सिंह पुत्र बनवारी लाल के खेतों पर सिंचाई के लिए डीजल इंजन लगा है। कुछ दिन पहले डीजल इंजन खराब हो गया। गुरुवार को अतर सिंह गांव के मिस्त्री अल्लादीन को इंजन सही कराने के लिए लाए थे। इंजन की मरम्मत के दौरान गांव के नीटू राजपूत पुत्र मलखान सिंह, आनंद पुत्र हुकुम सिंह और ओमकार पुत्र प्रताप सिंह भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


अल्लादीन ने इंजन को ठीक किया और चेक करने के लिए उसे स्टार्ट कर दिया। अचानक इंजन तेज आवाज के साथ फट गया। इंजन के फटने से उसके पार्ट इधरउधर तेजी से निकलकर वहां खड़े लोगों को लग गए। इंजन के पार्ट लगने से वहां खड़े ओमकार, नीटू व आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। डाक्टर ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। परिजन ओमकार का शव लेकर घर आ गए। हादसे की सूचना पर सीओ सैफई अरुण दीक्षित व एसओ बसरेहर बिजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। इस संबंध में परिजनों ने शपथपत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed