{"_id":"646a6bd9c03fdb56c20151a4","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-etawha-news-c-12-1-246270-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। गांव मेढ़ी दुधी में रविवार सुबह अधेड़ का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। फंदा लगाकर जाने की कारण पता नहीं चल सका है।
उक्त गांव निवासी भागेश दीक्षित (55) रविवार को करीब 11 बजे अपने घर के कमरे में चले गए। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर उससे लटक गए। जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकले का परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटके मिले।
आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी सीमा के अलावा दो पुत्र शिवम (14), नमन (12) व एक पुत्री खुशी है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। निरीक्षक अपराध दिनेश यादव ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे। शराब पीने को लेकर परिवार में कहा सुनी हो गई। इसी के चलते फंदे पर झूल गया।