फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   woman killed while rescuing father

पिता को बचाने आई किशोरी की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 09 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 09 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
woman killed while rescuing father

पिता और चाचा के बीच चल रहे जमीनी विवाद में बीच बचाव को आई किशोरी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। किशोरी की हत्या के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन


ग्राम साम्हों निवासी ज्ञान सिंह राठौर का अपने सगे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते आए दिन झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम करीब छह बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लड़की के चाचा पक्ष के लोगों ने ज्ञान सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख ज्ञान सिंह की बेटी करिश्मा (16) पत्नी ऊषा व छोटी बेटी नीलू उन्हें बचाने के लिए आईं तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोगों ने करिश्मा को इतना पीटा कि वह नाली में गिरकर बेदम हो गई। गांव के लोग दौड़कर बीच बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद झगड़ा समाप्त हुआ। नाली में गिरी करिश्मा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।


एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हुआ था। इसी बीच किशोरी अपने पिता को बचाने गई तो हाथापाई के दौरान वह नाली में गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed