फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   wife murder due to not fullfill byke demand

बाइक न मिलने पर पत्नी की हत्या

Wed, 26 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 26 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
wife murder due to not fullfill byke demand
जेल में माेबाइल - फोटो : Desk

थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नव विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को आत्म हत्या का रूप देने पर उसे फंसी पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गए। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती के मायकों वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपनी पुत्री वंदना (19) की शादी 13 जुलाई 2016 को ग्राम जैतपुरा निवासी प्रवीन अवस्थी के साथ की थी। शादी में मिले दहेज से वंदना के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में बाइक, चेन के अलावा एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मंगलवार की रात ससुरालीजनों ने वंदना की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी वंदना के पिता को दी। गांव पहुंचे लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पुत्री का शव फांसी पर लटका था, पास में ही शराब की बोतल पड़ी थी। उनका आरेाप है कि ससुरालीजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। इसके बाद लक्ष्मी नारायण ने घटना की सूचना लवेदी थाना पुलिस को दी। एसओ सुशील योगी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लक्ष्मी नारायण की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रवीन अवस्थी, ससुर रमेश अवस्थी, सास रूपा अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed