{"_id":"5bd748a9bdec2253c9586b9e","slug":"the-school-operator-lost-the-junk-of-millions-of-tantric-strings","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के झांसे में आकर स्कूल संचालक ने लाखों के जेवर गंवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक के झांसे में आकर स्कूल संचालक ने लाखों के जेवर गंवाए
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देता ठगी का शिकार हुए दंपति। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव के स्कूल का संचालक व उसकी पत्नी ने तांत्रिक के झांसे में आकर आठ लाख रुपये के जेवर गंवा दिए। सोमवार को पीड़ित ने एसपी सिटी को शिकायत की है। एसपी सिटी के आदेश पर जांच शुरू हो गई है।
स्कूल संचालक जालिम अड्डा निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र तुला राम व उसकी पत्नी सीमा देवी ने बताया कि एक तांत्रिक ने दो अगस्त 2018 को पर्चे छपवाकर पूरे शहर में बंटवाए थे। इसमें लिखा था कि समस्या समाधान केंद्र शिवम अस्पताल के सामने चल रहा है। जानकारी होने पर वे पत्नी के साथ केंद्र पर गए। वहां तांत्रिक को समस्या बताई तो उन्होंने समाधान की जगह के बारे में पूछा। उसने अपने स्कूल आजाद हिंद बालिका पब्लिक स्कूल के बारे जानकारी दी। तांत्रिक ने वहां की मिट्टी लाने के लिए कहा। दूसरे दिन मिट्टी लेकर गया तो कथित तांत्रिक ने बताया कि वहां लक्ष्मी की वास है। इसी कारण से तुम्हें कष्ट आ रहे हैं।
तांत्रिक ने स्कूल में अनुष्ठान करने के लिए कहा। स्कूल जाकर कथित तांत्रिक ने एक गड्ढा खुदवाया और तंत्र क्रिया की। पहले उसने 15-15 ग्राम अष्ट धातु मंगवाईं। पूजा के बाद कथित तांत्रिक ने उसे सोने व डायमंड से भरे घड़े दिखाए, जहां उन्हें एक सांप भी दिखा। बाद में उसने पूजा खंडित होने की बात कही। 22 अक्तूबर को उसने फिर से पूजा की और करीब साढे़ सात लाख का सोना व चांदी मंगवाई। उसे पांच दिन बाद घडे़ को खोलने का कहा। रविवार को उसने अपने स्कूल के कमरे में जाकर देखा तो घड़े में कंकड़ भरे थे। जेवर गायब थे।
विज्ञापन
सोमवार को उसने एसपी से सिटी से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थनापत्र दिया जिससे उसने ठगी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी सिटी राम यश सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है मामले की जांच कराई जा रही है।