{"_id":"58124ec04f1c1b6c1ebc20ae","slug":"sweet-seller-miscreants-looted-rs-28","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने मिठाई विक्रेता से लूटे 28 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मिठाई विक्रेता से लूटे 28 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों का शिकार बने अनिल तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। पल्सर सवार बदमाशों ने हाईवे पर एक मिठाई दुकानदार को पीट कर उसके पास से 28 हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार कस्बा बकेवर स्थित अपनी मिष्ठान भंडार की दुकान बंद कर बुधवार रात ढाई किमी दूर स्थित अपने घर गांव कुड़रिया जा रहा था।
विज्ञापन
बकेवर कस्बा में सहकारी समिति के बगल में अन्नू मिष्ठान भंडार की दुकान है। मिष्ठान भंडार दुकान के स्वामी अनिल तिवारी उर्फ अन्नू श्रीनारायन निवासी ग्राम कुड़रिया रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 10:30 बजे कस्बे से करीब ढाई किमी दूर स्थित अपने घर ग्राम कुड़रिया बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे से जैसे ही वे अपने गांव को जाने वाले मार्ग पर मुड़े तभी हाईवे से करीब 2 सौ मीटर दूर एक बांस के पेड़ के सामने सड़क पर पल्सर को अंधेरे में तिरछी खड़ी करके रास्ता बंद कर रखा था। दुकानदार की बाइक रुकते ही उसको पकड़ लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन
उसके पास से 28 हजार रुपये मोबाइल फोन एटीएम कार्ड पासबुक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटरे हाईवे की ओर चले गए। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। व्यापारी ने घटना के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।