फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   School bus collapses in collision with DCM, five children chatter

डीसीएम की टक्कर से स्कूल बस खंदक में गिरी, पांच बच्चे चुटहिल

Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
School bus collapses in collision with DCM, five children chatter
हादसे के बाद खड़ी स्कूली बस - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन के कचौरा रोड पर शुक्रवार सुबह डीसीएम की टक्कर से स्कूली बस खंदक में जा गिरी। हादसे में बस सवार पांच बच्चे चुटहिल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़ आसपास के लोगों ने बच्चों को स्कूली बस से बाहर निकाला। बस में 30 बच्चे मौजूद थे। हादसे के बाद ड्राइवर डीसीएम लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को साथ ले गए।   कचौरा रोड तिराहे के पास एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए विजयपुरा गांव के आगे निकली। बस चालक को विजयपुरा तिराहे के पास से एक बच्चे को लेना था। उसने रोड के किनारे बस खड़ी कर ली और हेल्पर को बच्चा लेने के लिए भेज दिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक डीसीएम के चालक ने बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस अचानक आगे खंदक में जा गिरी। हालांकि चालक ने सूझबूझ का  परिचय देते हुए बस को नियंत्रण में ले लिया। इससे बस पलटने से बच गई। टक्कर लगने से बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं डीसीएम चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पांच बच्चों को हल्की सी चोट आईं बाकी के बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होने बच्चों को सकुशल देख राहत की सांस ली। बाद में परिजन उन्हें साथ घर ले गए। टक्कर लगने से बस का शीश टूट गया।  इस संबंध में बस चालक ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी ने बताया उन्हें हादसे के बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed