{"_id":"5bd0b7febdec2269ab3a0783","slug":"robbers-shot-dead-mbbs-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने एमबीबीएस छात्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने एमबीबीएस छात्र को मारी गोली
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई-करहल मार्ग के मुचहरा गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने एमबीबीएस छात्र को गोली मार दी। आसपास के ग्रामीण दौड़े तो लुटेरे छात्र की भी बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके पेट में गोली लगी है। वारदात की खबर मिलते ही छात्राें ने अस्पताल की सेवाएं बंद कर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की पड़ताल के बाद नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की गई।
जौनपुर का रहने वाला विपिन यादव सैफई मेडिकल कालेज में 2013 बैच का एमबीबीएस का छात्र है। वह सैफई मेडिकल कॉलेज के ही हास्टल में रहता है। बुधवार शाम आठ बजे विपिन अपनी बैच मेट पूजा यादव के साथ करहल जा रहा था। पूजा यादव ने बताया कि विपिन ने रास्ते के पंप से पेट्रोल डलवाया। उसके बाद वहां के एटीएम से कुछ पैसे निकाले। कुछ दूरी आगे चलने पर सुनसान इलाके के पास बाइक सवार तीन लोगों ने हाथ देकर विपिन की बाइक को रोक लिया। वह बाइक छीनने का प्रयास करने लगे।
तभी एक बदमाश ने विपिन को दो गोली मार दी। ग्रामीणों को आते देखकर लुटेरे भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज के छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रों ने अस्पताल की सेवाएं बंद कर हंगामा किया, साथ ही कुलपति का घेराव कर जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की। इधर, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और सीओ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि छात्र का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला लूट का लग रहा है। चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी गई है।