{"_id":"5adf758e4f1c1b87028b6444","slug":"police-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिशें
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर। सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग में रविवार रात को दो किसानों को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिशें दी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। किसान राजवीर उर्फ राजू की हालत में कोई सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार नजर रखे है। पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
रविवार रात को क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र होरी लाल अपने साझीदार गांव के ही राकेश यादव पुत्र साधौ सिंह के साथ अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। दोनों नलकूप के बाहर पड़ी चारपाई पर लेटे थे तभी उन पर हमला बोला गया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। वहां राजवीर की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर आगरा गए है। प्रभारी निरीक्षक सैफई थाना महेश वीर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन