{"_id":"59eb8a224f1c1b74698b6cd9","slug":"police-accused-women-of-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
घरों में पुलिस की तोड़फोड़ के बाद टूटा सीमान दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय शेख में शनिवार दोपहर को पुलिस के एक घर में घुसक र उत्पात मचाने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और ताड़-फोड़ की। लोगों ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला सराय शेख में शुक्रवार शाम को पटाखा चलाने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाक र शांत कर दिया था। इसके बाद एक पक्ष के दुर्गा प्र्रसाद ने रिंकू जैन सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार दोपहर पांच-छह पुलिस कर्मी पहले रमेश जैन के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
घर में महिलाएं थीं। दरवाजा खोलने के बाद पुलिस कर्मी घर में घुस गए और महिलाओं के साथ मारपीट की तोड-़फोड़ की। इसके बाद पुलिस राकेश के घर में घुसी और उनकी पत्नी माया देवी के साथ मारपीट कर उनके घर में रखे सामान को तोड़ दिया। रमेश की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर उसकी पुत्रियों कामिनी व पिंकी के साथ मारपीट की और घर में रखे सामान में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि शाम को जब पुलिस आई तो मामले को निपटा गई थी लेकिन मोहल्ले में रहने वाले एक दलाल के कहने पर पुलिस ने उनके घर में आकर तोड़-फोड़ की। दलाल ने उन लोगों को धमकी दी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दलाल हर समय कोतवाली में बैठा रहता है और लोगों को फंसाने की धमकी देता रहता है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले की सूचना पर पुलिस गई थी। उन्होंने तोड़-फोड़ व मारपीट की बात से इनकार किया है।