{"_id":"57f2a09d4f1c1b8d3226fd31","slug":"old-lady-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से कूंचकर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से कूंचकर वृद्धा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा का मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मैनपुरी फाटक के पास हाईवे की सर्विस रोड के किनारे बने एक मकान में अकेली रह रही वृद्धा की ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। हत्यारे मकान में बाहर से ताला डालकर भाग निकले। वृद्धा के दो- तीन दिन से दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। घर के करीब पहुंचे तो दुर्गंध आई। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो ऊपरी मंजिल के कमरे में चारपाई पर वृद्धा का शव पड़ा मिला। छानबीन में पुलिस को बरामदे से खून पड़ा मिला। इससे अंदेशा है कि हत्यारों ने बरामदे में उसकी हत्या की और शव को कमरे में चारपाई डालकर दिया। हत्या की वजह लूटपाटहोना माना जा रहा है।
मैनपुरी फाटक के पास हाइवे की सर्विस रोड के किनारे एक मकान में रेशमा देवी (75) पत्नी स्व. तेजराम निवासी डुढ़हा थाना चौबिया रहती थी। उन्होंने यह मकान करीब 15-16 वर्ष पहले बनवाया था। उनके कोई पुत्र नहीं था। एक पुत्री शीला देवी अपनी ससुराल ग्राम रुई भोगांव मैनपुरी में रहती हैं। वह कभी कभार मिलने आती थीं। रेशमा देवी की गांव में चार बीघा जमीन है। उसी से अपना गुजारा करती थी। रेशमा के मकान के कुछ दूरी पर दूसरे लोगों का मकान हैं। दो तीन से रेशमा देवी के बाहर नहीं निकलने पर थोड़ी दूर रहने वालों के घर के पास गए। घर के बाहर ताला लगा होने के बाद भी अंदर से दुर्गंध उठने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी आनंद कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मकान का ताला तोड़वाकर अंदर प्रवेश किया। जब वह दूसरी मंजिल पहुंचे तो वृद्धा चारपाई पर मृत पड़ी मिली। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। छानबीन में समीप ही बरामदे में खून पड़ा दिखा। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या बरामदे में की गई। बाद में शव को चारपाई पर डाल दिया गया। एसओ ने सुरागकसी हेतु फील्ड युनिट की टीम बुला लिया। टीम ने फिंगर प्रिंट व फोटोग्राफ लिए। सूचना मिलने उसकी पुत्री शीलादेवी व अन्य परिजन मौके पर गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की ईंट से कूं चकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।