फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   newly married women murder

नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 27 Aug 2017 11:39 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sun, 27 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
newly married women murder
रजनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शादी का जोड़ा पहने चार माह भी नहीं बीते कि नवविवाहिता की ससुराल से अर्थी उठ गई। बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने  नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया । गांव वालों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। नाक, मुंह से खून निकल रहा था। घर में ताला डाला कर ससुरालीजन भाग गए।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गाव नगला गड़रिया निवासी रवींद्र सिंह ने अपनी पुत्री रोशनी (20) की शादी गांव कुम्हावर निवासी अमित कुमार उर्फ कालिया पुत्र संतोष कुमार के साथ 30 अप्रैल 2017 को की थी। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद  पति बाइक की मांग करने लगा। रोशनी का उत्पीड़न करने लगा। बेटी ने फोन पर कई बार शिकायत की थी। रवींद्र ने बताया कि ससुरालीजनों को कई बार समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नही आया। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी कि उसकी पुत्री की मौत हो चुकी है। सूचना पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा उसकी पुत्री का शव पड़ा था। पिता ने आरोप लगाया कि सुसरालीजनों ने उसकी पुत्री की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र सिंह की सूचना पर थानाध्यक्ष महेशवीर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवींद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोशनी का विवाह जसवंतनगर में सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed