{"_id":"5b995c97867a557f70416537","slug":"lakhs-of-theft-in-bjp-s-mandal-president-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल अध्यक्ष के मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा मंडल अध्यक्ष के मकान में लाखों की चोरी
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली अलमारी व बिखरा सामान। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर में चोरों ने मंगलवार रात भाजपा के महेवा मंडल अध्यक्ष शशिकांत के सूने मकान से लाखों के जेवर-नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोसी प्रमोद तिवारी के ऊपरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन चुरा लिए। बुधवार सुबह भाजपा नेता परिवार के साथ गांव से लौटे तो उन्हें चोरी को पता चला। पुलिस और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर में व्यासपुरा निवासी फौजी प्रवीन कुमार दुबे का मकान है। उन्हाेंने मकान का एक हिस्सा भाजपा के महेवा मंडल अध्यक्ष शशिकांत को किराये पर दे दिया है। यहां भाजपा नेता परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम को शशिकांत परिवार के साथ पैतृक गांव ददोरा, थाना इकदिल चले गए। रात में बाउंड्री फांदकर बदमाश मकान में प्रवेश कर गए। बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और फिर अलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद वहां रखे जेवर व नगदी चुरा ली। चोरों ने प्रवीन दुबेे के कमरे का भी ताला तोड़ दिया।
बाद में चोर पड़ोस में रहने वाले प्रमोद तिवारी के मकान की छत पर पहुंचे और ऊपरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे पीतल के बर्तन चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
बुधवार सुबह प्रमोद ने कमरे का ताला टूटा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसी बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष भी पहुंच गए। उन्हाेंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नगदी व जेवर गायब थे। उन्हाेंने बताया कि चोर उनके घर से 26 हजार रुपये व करीब पौने दो लाख के जेवर चुरा ले गए।
सूचना मिलने पर कोतवाली से राकेश भारती मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्हाेंने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉड को बुलाकर जांच की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।