फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gold worth 1.27 crores, arrests smuggler

1.27 करोड़ का सोना पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 09 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gold worth 1.27 crores, arrests smuggler
जब्त किए गए सोने के बिस्कुट - फोटो : amar ujala
कस्बे के यादव नगर से भरथना पुलिस ने एक तस्कर को 1.27 करोड़ रुपये कीमत के सोने के 24 बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर यह सोना महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में संदिग्धों के भय से भरथना स्टेशन पर उतरकर भाग निकाला। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसे यह सोना म्यांमार से आए एक व्यक्ति ने दिया था।
विज्ञापन


सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ओर स्थित मुहल्ला यादव नगर में पहुंचकर एक युवक को संदिग्ध हालात में घूमते गिरफ्तार किया है। उसने अपना नाम इंदरीश अली पुत्र आवाज अली बताया है। उसने अपना पता अंकन काई रोड, पोस्टा लिकोल, खेरोरबार मणिपुर बताया है। इंदरीश ने पुलिस को बताया कि वह सोने के बिस्कुट म्यांमार से आए एक साहब ने उसे दिए थे। जिसे लेकर वह गुवाहाटी आया था। यहां से दिल्ली जाने के लिए उसने महानंदा एक्सप्रेस पकड़ी। उसे यह सोना दिल्ली में पहुंचाना था। सोना प्राप्त करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी उसे दिया गया था। लेकिन ट्रेन में ही कुछ संदिग्ध उसके पीछे लग गए।
विज्ञापन


जिनके डर से वह भरथना रेलवे स्टेशन पर उतर गया। यहां से वह यादव नगर मुहल्ले में पहुंचा, जहां उसको पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार इंदरीश के पास से 24 सोने की बिस्कुट बरामद हुए हैं। जिनका वजन 3960 ग्राम है और बाजार में इनकी कीमत लगभग 1.27 करोड़ है। सोना बरामद होने की खबर कस्टम अधिकारियों को दी गई है। देर रात तक पुलिस भरथना थाने में पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजान नंबर की पड़ताल कर रही है पुलिस
सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि इंदरीश अली के मोबाइल पर दिल्ली से आने वाले फोन नंबर की पड़ताल कर रही है। वह नंबर अभी स्वीच ऑफ है। इस नंबर को सर्विलांस पर लगाया जाएगा। साथ ही युवक के पास मिले दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इधर,  एक करोड़ 27 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्कुट बरामद होने के मामले की जानकारी मिलते ही लखनऊ कस्टम ऑफिस के सुप्रीटेंडेंट जेएस राणा और कस्टम इंस्पेक्टर शशांक त्रिपाठी ने भरथना पहुंचकर सीओ विकास जायसवाल से मुलाकात की। साथ ही इंदरीश अली से टीम ने पूछताछ शुरू की है।


महानंदा की जनरल बोगी में सफर कर रहा था
महानंदा की जनरल बोगी में सफर कर रहा था तस्कर। जनरल बोगी में होने की वजह से युवक पर जीआरपी और आरपीएफ को शक भी नहीं हुआ और वह आसानी से भरथना तक निकल लगाया। यह जानकारी पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed