{"_id":"58581d8d4f1c1bea7fe391b9","slug":"girl-kidnapped-and-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाकर किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बंधक बनाकर किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : प्रतीकात्मक
शादी का झांसा देकर चार दोस्तों ने युवती को उसके घर से बुलाया। इसके बाद कई माह तक शारीरिक शोषण करते रहे। किसी तरह युवकों के चंगुल से भाग कर युवती थाने पहुंची, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इस पर युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जुलाई माह में कोचिंग जाते समय फ्रेंड्स कालोनी के बगिया अड्डा निवासी शिवकुमार कुशवाह से मुलाकात हुई। मोबाइल पर बात होते-होते दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। 30 सितंबर को सुबह 10 बजे उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान शिवकुमार उसका मित्र शंकर, सोनू उर्फ लल्ला, मनोज उर्फ पतरे आदि चार पहिया वाहन से आए और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक इधर उधर घुमाने के बाद रेलवे लाइन के किनारे स्थित एक मकान के कमरे में बंद कर दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। कहा कि दो तीन दिन रुको फिर शादी कर लेंगे। शिवकुमार ने अपनी मां से भी बात कराई तो उसे उम्मीद हुई कि शिवकुमार सच बोल रहा है। इसके बाद उसने रेप किया। इस दौरान शिवकुमार के तीनों दोस्त भी आए और शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी करते थे। इन लोगों ने भी उसके साथ रेप किया। इस दौरान तीन दिसंबर को मौका देख कर वह भाग निकली। भाग कर थाना जसवंतनगर पहुंची। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को आपबीती बताते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई चाही लेकिन सुनवाई नहीं हुई। युवती की शिकायत पर एसएसपी ने जसवंतनगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण सहित विभिन्न मा्मलों में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन