फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fyring on young man in land dispute

जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर

Sat, 24 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 24 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
fyring on young man in land dispute
गोली लगने से घायल भूपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बोझाहार में जमीन के विवाद में खेत पर काम करने गए युवक को कार सवार असलहाधारियों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा घुसी। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हमलावर फायरिंग कर भाग गए। पुलिस को मौके से पांच खोखे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बोझाहार निवासी भूपेंद सिंह उर्फ भूरे सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह की जमीन पर पड़ोस के गांव नगला मरदान निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए भूपेंद्र ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने लेखपाल को मौके जाकर पैमाइश करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाइश की। उस समय दोनों ही पक्ष के लोग मौजूद थे। पैमाइश का किसी ने विरोध नहीं किया था। पैमाइश के बाद लेखपाल ने वहां निशान लगवा दिए थे। शनिवार को भूपेंद्र जब अपने परिवार क े साथ खेत की मेड़ डालने के लिए पहुंचा तो दो गाड़ियों में सवार होकर असलाहधारी हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली भूपेंद्र के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाद में हमलावर गाड़ियों में सवार होकर भाग निकले। जानकारी होने पर गांव लोग मौके पर पहुंचे और घायल पडे़ भूपेंद्र को पीजीआई ले गए। एसओ चौबिया विनोद यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि जमीन के विवाद में फायरिंग हुई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed