फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five arrested for plotting to rob on highways

हाईवे पर लूट की साजिश रच रहे पांच गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 17 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for plotting to rob on highways
थाने में खड़े पकड़े गए लुटेरे।

बकेवर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हाईवे पर वैन सवार पांच लुटेरों को  दबोच लिया। इन लुटेरों ने एक अधिवक्ता से लूट की थी। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं। वैन में आगे अलग नंबर लिखा था और पीछे दूसरा नंबर लिखा था। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने बताया कि उपनिरीक्षक बृजेंद्र कुमार व नेम सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार रात हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि भरथना चौराहे हाईवे ब्रिज के करीब कुछ संदिग्ध लोग वैन में बैठकर लूट की साजिश बना रहे हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर वैन को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद लुटेरों को दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम रविंद्र कुमार पुत्र बृम्हानंद, राजीव कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला अर्जुन थाना जसवंतनगर, चंद्रशेखर पुत्र हरीबाबू निवासी देवीपुरा जसवंतनगर के अलावा अवधेश कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी ललूपुरा थाना कोतवाली मैनपुरी, ऋषिचंद्र पुत्र श्रीनारायण निवासी कैस्त थाना जसवंतनगर बताया। उनके पास से दो तमंचे के अलावा दो कारतूस, ग्लास कटर, दो मास्टर चाबी भी बरामद की गई। वैन में आगे यूपी 75 टी 7072 व पीछे यूपी 75पी 2451 नंबर की प्लेट ली थी। लुटेरों के पास से पांच मोबाइल, एक पीली धातु की चेन व 1199 रुपये भी बरामद किए गए। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि इन आरोपियों ने 12 दिसंबर की रात 8 बजे लखना कस्बे के कालिका देवी मोहाल निवासी अधिवक्ता शिवम पोरवाल पुत्र विनोद पोरवाल के साथ लूट की थी। इसका खुलासा आरोपियों ने खुद किया है। वकील से मोबाइल व सोने की चेन के अलावा सात हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने अधिवक्ता से लूटा गया मोबाइल व पीली धातु की चेन भी बरामद की है। उनको गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का इनाम दिया है।

विज्ञापन



हद लो गई थाने से आरोपी के जूते चोरी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के लिए पांचों को थाने लेकर आई। इस दौरान उनके जूते उतरवाकर पुलिस ने पूछताछ की। उसी दौरान आरोपी चंद्रशेखर के जूते किसी ने चोरी कर लिए। पांचों को सब पुलिस ने कचहरी भेजने के लिए बाहर निकाला तो चंद्रशेखर ने कहा कि उसके जूते चोरी हो गए हैं। वह नंगे पैर नहीं जाएगा। इस पर थानाध्यक्ष ने उसे नए जूते मंगवाकर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed