फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   driver kidnapped

चालक का अपहरण

Sat, 16 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 16 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
driver kidnapped
सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।

चौबिया थाना क्षेत्र में भदामई गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े कार से जा रही महिलाओं को एक कार में सवार लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया। इतना ही नहीं नहीं लुटेरे महिलाओं को उतारकर मय कार के चालक को अगवा कर ले गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन पुलिस लोगों को गुमराह करती रही और लूट की इस वारदात को पति पत्नी का विवाद बताती रही। देर रात पुलिस ने अपहरण व लूट की रिपोर्ट दर्ज की ।

विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के गांव गंगौरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह की कार पर शालू पुत्र मुकेश कुमार निवासी नगला अलाई थाना कुर्रा जिला मैनपुरी चालक है। वह फार्चूनर कार से सुरेंद्र के परिवार की महिलाओं को लेकर एक शादी समारोह में ग्राम शेखूपुर पचार थाना चौबिया गया था। वहां से लौटते समय कार में पुष्पा देवी पत्नी अनिल कुमार सत्यवती पत्नी महेश कुमार ग्याश्री पत्नी हाकिम सिंह निवासी गंगौरा व रिश्तेदार मिथलेश पत्नी संतोष निवासी मोहनपुरा चौबिया सवार थी। जैसे ही उनकी कार भदामई के पास पहुंची।  एक कार में सवार लुटेरों नेम ओवरटेक कर इनकी कार को रोक लिया।
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके जेवर व नकदी लूट लिए। बताया गया है कि लुटेरों ने पुष्पा के पास से जंजीर व झाले सत्यवती की जंजीर ग्याश्री के पर्स में रखे तीन हजार रुपया मिथलेश के पास से झाले व जंजीर लूट लिए। लुटेरों ने महिलाओं को कार से उतार दिया और चालक सहित कार को अगवा कर ले गए। पुलिस ने कार को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में अछल्दा औरैया पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। इधर इस घटना को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा रहा। मीडिया के लोगों ने जब पुलिस से जानकारी की तो वह केवल यही जानकारी देते रहे कि किसी का अपहरण नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पत्नी का आपस में विवाद था । पति अपनी पत्नी को लेने के लिए आया था, जिसके कारण विवाद हो गया था। बाद में सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पिंकू यादव उर्फ छींगा पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला मुकुंद थाना कुर्रा जिला मैनुपरी व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ चालक का अपहरण कर ले जाने कार व अन्य सामान लूट ले जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। औरैया पुलिस ने कार व चालक को बरामद कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed