फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Condition of a dumpster in the lockup

हवालात में बिगड़ी किसान की हालत

Wed, 30 Jan 2019 12:15 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 30 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Condition of a dumpster in the lockup
Lockup
स्कूल में छुट्टा गोवंशों को ढकेलने के मामले में गिरफ्तार चार लोगों में सोमवार रात को एक बुजुर्ग की हालत हवालात में बिगड़ गई। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। पुलिस ने रात में बुजुर्ग को गैर जमानती धाराओं में जमानत देकर परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान को भी छोड़ दिया। बाकी के तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया।   
विज्ञापन


सोमवार को छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने 200 गोवंशों को लालपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम चकरनगर इंद्रजीत सिंह, एनपी मौर्य, सीओ भरथना विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर बकेवर समीर कुमार सिंह व कई थानों के फोर्स ने पशुओं को स्कूल से निकलवाया। स्कूल के सहायक अध्यापक रामदुलारे के  प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने चार नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ बलवा, लोक संपत्ति निवारण अधिनियम, पशु निवारण अधिनियम, 7 सीएलए के तहत मामला दर्ज किया गया था।  पुलिस लालपुरा के दो बुजुर्ग किसानों सहित चार ग्रामीणों को थाना पर ले आई थी। ये सभी मामले में नामजद थे। इसके साथ ग्राम प्रधान लालपुरा मनोज कुमार को भी थाना पुलिस ने कस्टडी में बैठाया था।
विज्ञापन


तभी देर रात को चार गिरफ्तार आरोपियों में एक 72 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र पुत्तू सिंह की हवालात में सर्दी के चलते तबीयत बिगड़ गई। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। थाना प्रभारी बकेवर समीर कुमार सिंह ने किसान सुरेंद्र को तत्काल उपचार के लिए महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। इसके बाद रात दो बजे थाना पुलिस ने सुरेंद्र के परिवार के लोगों को बुलाकर आननफानन में जमानत भी दे दी। वहीं प्रधान को भी पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया मामले में नामजद सुरेंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब होने पर स्वास्थ्य उपचार भेजने के चलते जमानत थाने से दी गई है। मामले के शेष तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed