{"_id":"595150ab4f1c1b7b3d8b4717","slug":"byke-rider-looted-women-chain-and-mangal-sootra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला की चेन और मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने महिला की चेन और मंगलसूत्र लूटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
बाइक सवार दो लुटेरों ने सोमवार सुबह हथनौली गांव के पास महिला की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला महावीर नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामशंकर ने बताया कि वह मां रामरानी और पुत्री वैष्णवी के साथ नगर स्थित एक होटल में गोदभराई कार्यक्रम में गए थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह बाइक से भरथना लौट रहे थे, तभी हथनौली गांव के पास काले रंग की बाइक से आए दो लुटेरों ने उसकी मां का मंगलसूत्र एवं चेन खींच ली और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन